चूरू: ऑपरेशन म्यूल हंटर अभियान के तहत करोड़ों के साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन मामले में युवक गिरफ्तार
Churu, Churu | May 24, 2026 चूरू की सायबर थाना पुलिस ने “ऑपरेशन म्यूल हंटर” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपए के साइबर फ्रॉड ट्रांजेक्शन का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब साइबर ठगी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच में जुटी है।