घोड़ाडोंगरी: चोपना से बर्राढाना पहुंचे समाज के लोग, आगजनी पीड़ितों को राशन देकर जताया साथ
सोमवार लगभग 3 बजे घोड़ाडोंगरी के चोपना क्षेत्र के बंगाली समाज संगठन द्वारा मानवता और सामाजिक एकता की मिसाल पेश करते हुए बर्राढाना गांव पहुंचकर आगजनी पीड़ित परिवारों की मदद की गई। समाज के लोगों ने पीड़ित परिवारों को राशन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई तथा उनके दुख में सहभागी बनकर संवेदनाएं व्यक्त कीं।