मोहिउद्दीननगर: नंदनी भुईयां स्थान के पास फोर लेन सड़क में अंडरपास निर्माण की मांग के लिए ग्रामीणों ने कार्य बाधित किया
नंंदनी भुईयां स्थान के पास मंगलवार की सुबह करीब 11.32 बजे निर्माणाधीन ताजपुर—बख्तियारपुर फोरलेन सड़क में अंडर पास निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कार्य बाधित कर दिया। फोरलेन सड़क निर्माण कंपनी के परियोजना प्रबंधक के काफी समझाने बुझाने के बाद उग्र ग्रामीण शांत हुए। करीब डेढ़ घंटे कार्य व्यवधान के बाद पुनः कार्य प्रारंभ हुआ।