चंदेरी बायपास रोड पर स्थित शंकर मंदिर से केवट जयंती के उपलक्ष में केवट माझी समाज ने 15 मई की शाम करीबन 5:30 बजे शोभा यात्रा निकाली जिसमें हजारों की संख्या में समाज एकजुट हुआ। इस शोभा यात्रा में समाज के महिला पुरुष डीजे की धुन पर झूम और केवट जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई।