बिहार विधानसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार दोपहर 2 बजे गुरुआ विधानसभा के लिए जन सुराज पार्टी से पूर्व MLC संजीव श्याम सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भरा। हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे नेता ने गुरुआ विधानसभा क्षेत्र के परैया, गुरारू व गुरुआ में घूमकर सभी से मुलाकात की और निरंतर सहयोग की मांग की। इस अवसर पर सैकड़ों नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।