भवानीपुर :- भवानीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर मिलिक पंचायत में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसर गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया था।