भभुआ: कोर्ट द्वारा पत्नी को तय की गई मासिक भरण-पोषण राशि नहीं देने पर भभुआ पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Jan 28, 2026 कोर्ट द्वारा पति को तय की गई मासिक भरण पोषण राशि नहीं देने पर भभुआ पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है। बुधवार को 5:30 बजे अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक महेसुआ गांव के प्रहलाद सिंह के पुत्र अभय पटेल का पत्नी से विवाद चल रहा था जिसको लेकर पत्नी ने कोर्ट में केस किया था। कोर्ट ने मामले पर युवक को हर महीने पत्नी को राशि देने का तय कर रखा था।