होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम एसपी का किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान आई लव यू किसान कहने का वीडियो आया सामने, किसानों ने बजाई तालियां
मंगलवार बुधवार दरमियानी रात करीब 12.30 बजे नर्मदापुरम पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण थोटा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उन्होंने किसानों के प्रदर्शन के दौरान आई लव यू किसान कहा तो किसानों ने उनके लिए तालियां बजाई। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है जहां नर्मदापुरम से सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा तत्वाधान में भोपाल की ओर किसान पदयात्रा निकाली थी।