फुलवारी: फुलवारी शरीफ में विजिलेंस की टीम ने जमीन रिपोर्ट के नाम पर घूस लेते राजस्व कर्मचारी और दलाल को किया गिरफ्तार
फुलवारीशरीफ में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने राजस्व कर्मचारी राणा गोपाल और उसके सहयोगी दलाल गुड्डू को रंगे हाथ घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है। निगरानी डीएसपी रिशिता स्नेह के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित प्रवीण कुमार सुमन से उनकी अवैध कब्जे वाली जमीन की जांच रिपोर्ट पक्ष में बनाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी