राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर शुक्रवार 8:00 बजे के लगभग शहर एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय क्षीर सागर उद्यान स्थित बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी के विचारों को नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।