देवीपुर: देवीपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में बैठक आयोजित कर प्रधानाध्यापकों को बीईईओ ने दिया आवश्यक दिशा निर्देश
देवीपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रखंड क्षेत्र के सभी मिडिल स्कूल और हाई स्कूल के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक किया गया। इस अवसर पर देवीपुर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमांदा कुमारी ने सभी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय में पोषक क्षेत्र से आने वाले स्कूली बच्चों का ठहराव हो। इसे लेकर पठन पाठन से लेकर मध्यान में किसी तरह का लापरवाही बरतने नहीं कहा गया है।