मानपुर: ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी द्वारा ग्राम पंचायत भवन चिल्हारी में संविधान दिवस मनाया गया
Manpur, Umaria | Nov 26, 2025 जनपद पंचायत मानपुर अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के ग्राम पंचायत भवन मे म.प्र.जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रवींद्र शुक्ला के निर्देशन मे ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चिल्हारी द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया गया।इस दौरान संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया गया।