तारानगर: तारानगर में पैर फिसलने से नहर में डूबी महिला, बचाने उतरे खरतवास निवासी उसके जेठ सहित दोनों की हुई मौत
तारानगर थाना क्षेत्र के खरतवास गांव में पैर फिसलकर नहर में डूबी महिला सहित उसे बचाने नहर में उतरे उसके जेठ दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है। थानाधिकारी सतपाल बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार खरतवास निवासी टै पों चालक जयवीर पुत्र महेंद्र धाणक ने रिपोर्ट दी। गोताखोर नरेन्द्र सांगवान ने शव निकाले।