मैहर: ओवरब्रिज मैहर मे अव्यवस्था का अंबार आये दिन हो रहे हादसे, व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल।
शहर के ओवरब्रिज के फुटपाथ पर सब्जी मंडी और टैक्सी स्टैंड बनाए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पत्रकारों का कहना है कि यह क्षेत्र अत्यधिक व्यस्त है, जहां दिनभर वाहनों का भारी आवागमन रहता है, ऐसे में फुटपाथ पर अतिक्रमण जनसुरक्षा के लिए खतरा बना हुआ हैं। जिसका वीडियो बना नगर के लोगो ने वायरल कर कार्यवाही करने की मांग कि हैं।