जमालपुर: ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने फरार शराब तस्कर किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
ईस्ट कॉलोनी थाना पुलिस ने शराब बिक्री के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि 15 मई को अंग्रेजी शराब बरामदगी के एक मामले में आशिकपुर निवासी अभिजीत उर्फ गोलू नामजद आरोपित था। घटना क