सिकंदरा: गुरु पूर्णिमा पर घटापारा यमुना घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सिद्धनाथ मंदिर में विधि-विधान से हुआ पूजन
सिकंदरा तहसील क्षेत्र के घटापारा यमुना नदी घाट पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह करीब 10 बजे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना नदी में पवित्र स्नान करने के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने सिद्धनाथ मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से भगवान की पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं की भारी भीड़