मनातू : में शिव चर्चा को लेकर आमंत्रण विधायक को शिव के चित्र देखकर दिया गया मनातू। प्रखंड में प्रस्तावित शिव चर्चा कार्यक्रम को लेकर भक्तों का उत्साह चरम पर है। इसी क्रम में शिवभक्तों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. कुशवाहा शशी भूषण मेहता से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शिव चर्चा में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया।