नैनपुर: राष्ट्रीय राजमार्ग 543 निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण हेतु विशेष शिविर का आयोजन
Nainpur, Mandla | Mar 24, 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मंगलवार दोपहर 12:00 से एक कैंप में कृषकों को अवगत कराया गया कि प्रस्तावित राजमार्ग का एलाइनमेंट किन-किन ग्रामों एवं कृषि भूमियों से होकर गुजर रहा है तथा उनकी कितनी भूमि अधिकृत में ली जा रही है साथ ही भूमि के बदले निर्धारित मुआवजा राशि के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।