रामगढ़: रोहिया गेट के समीप पिक-अप की चपेट में आए बाइक सवार की इलाज के लिए ले जाते समय हुई मौत
जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोहिया गेट के समीप पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। जीसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी अस्पताल में ले जाने के दौरान घायल व्यक्ति की बीते मंगलवार की रात्रि मौत हो गई। घायल व्यक्ति की पहचान देवहलीया गांव निवासी तईयद मियां के रूप में हुई है जो बाइक से कपड़ा बेचकर रामगढ़ की और अपने घर आ रहा था।