रविवार रात 9:00 बजे खातेगांव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खातेगांव तहसील के ग्राम अजनास में रविवार को आयोजित ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता सुरक्षा नियमों की अनदेखी के कारण विवादों में घिर गई।प्रतियोगिता को सफल बनाने और बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए सोशल मीडिया पर इसका व्यापक प्रचार किया गया था। इसके परिणामस्वरूप, आयोजन स्थल पर हजारों दर्शक मौजूद थे।