शाजापुर: सिरोलिया ब्रिज पर कुत्ता आने से फिसली बाइक, दंपती घायल, गंभीर पति रेफर
शाजापुर के मक्सी थाना क्षेत्र में सिरोलिया ब्रिज पर एक सड़क हादसा हुआ। बाइक के सामने अचानक कुत्ता आने से वाहन अनियंत्रित हो गया,जिससे पति-पत्नी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल पति को प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है।घटना बुधवार सुबह7बजे की है।जफर खान की हालत गंभीर है,इसलिए उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद रेफर किया गया है,जबकि उनकी पत्नी को हल्की चोटें आई है.