रामपुर: पंजाब में संदिग्ध परिस्थितियों में रामपुर निवासी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया
Rampur, Rampur | May 3, 2025 शनिवार को सुबह 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना अज़ीमनगर क्षेत्र के ग्राम नगलिया आकिल निवासी मुन्ने ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी मैनाज़ की शादी 4 साल पहले गाँव के ही युवक से की थी। दोनों पति पत्नी पंजाब में रहते थे। पंजाब में खाने का होटल चलाते थे। शुक्रवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति पर ज़हर देकर हत्या का आरोप लगाया