गगरेट: नमो रन को लेकर गगरेट भाजपा में शुरू हुई जंग, सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर लगाए जा रहे आरोप
Gagret, Una | Sep 23, 2025 नमो रन मैराथन को लेकर गगरेट भाजपा में शुरू हुई जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर दोनों गुटों द्वारा एक दूसरे पर आरोप लगाए गए। एक पक्ष का दावा है कि नमो रन के लिए पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा द्वारा बजट खर्च किया गया। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष ने नहीं जिला भाजपा ने किया।