नसीराबाद: नसीराबाद सदर थाने में नाबालिग के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम ID बनाने पर मामला हुआ दर्ज, पुलिस ने जांच की शुरू
राजस्थान अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाने में नाबालिक के नाम से फर्जी इंस्टा आईडी बनाने की शिकायत दर्ज हुई है जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी की इंस्टा पर फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना रखी है।