नसीराबाद: फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान के तहत बलवंता तिराहे से दौड़ को उपखंड अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
नसीराबाद में बुधवार को फिट इंडिया फ्रीडम रन 5.0 अभियान का स्वच्छता एवं स्वास्थ्य थीम पर दौड़ को हरी झंडी देकर रवाना किया। साथी वहां पर मौजूद सभी लोगों को जीवन में स्वस्थ रहने की शपथ भी दिलाई गई। उपखंड अधिकारी ने 5 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर आमजन को स्वस्थ रहने का संदेश दिया।