सदर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए व्यक्ति का नाम शमशाद पुत्र भूरे खां है। व्यक्ति सदर कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला नवाब का रहने वाला है। गिरफ्त में आए व्यक्ति के कब्जे से 18 क्वार्टर अवैध शराब बरामद हुई है।