खंडवा के सिरपुर फाटे के पास मक्के से भरी ट्राली पलटने की घटना से किसान को भारी नुकसान झेलना पड़ा। जानकारी के अनुसार किसान मक्का लेकर मंडी जा रहा था, तभी अचानक सड़क पर ट्राली का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। ट्राली के पलटते ही मक्का सड़क पर बिखर गया, जिससे किसान को आर्थिक क्षति हुई। जानकारी सोमवार शाम 4 बजे की है