माडा: स्वस्थ्य विभाग द्वारा वैक्सीन की पेटियो में चुनाव का पर्व देश का गर्व का स्टीकर लगाकर किया जा रहा मतदान के लिए जागरूक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन एवं नोडल अधिकारी स्वीप गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जिले में लोकसभा निर्वाचन के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान के लिए अनेको नवाचार किये जा रहे है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है। ग्रामीण स्तर पर लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आशा कार्यकर्ता व एनएम द्वारा वैक्सीन पेटी पर चुनाव का पर्व देश का गर्व का स्टीकर लगाकर नगारिको को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।