कुडू: बड़की चाँपि गांव में सरहुल पर्व उल्लास से मनाया गया, शोभायात्रा और पारंपरिक नृत्य से सजा अखड़ा
कुडू प्रखंड क्षेत्र के बड़की चाँपि पंचायत अंतर्गत बड़की चाँपि गांव में गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे प्रकृति पर्व सरहुल पूरे उत्साह, उल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। सरहुल पर्व को लेकर गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना हुआ था। ग्रामीण पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर अखड़ा स्थल पर जुटे और प्रकृति की पूजा करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।