खिरकिया: मूंग की शत-प्रतिशत खरीदी की मांग पर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना शुरू ,खिड़कियां सहित जिलेभर के किसान जुटे।
आज 4 जुलाई 4 :30 बजे धरने के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि शासन द्वारा मूंग खरीदी की निर्धारित सीमा बढ़ाकर सभी पंजीकृत किसानों की पूरी उपज खरीदी जाए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। भारतीय किसान संघ ने घोषणा की कि धरना दिन-रात लगातार जारी रहेगा।