प्रतापगढ़: ब्लाक संसाधन केंद्र शीतला गंज परिसर में स्थित स्कूल गेट पर आक्रमण को प्रशासन ने हटवाया
प्रतापगढ़ जनपद के विकास खंड बाबा बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के ब्लाक संसाधन केंद्र शीतला गंज परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय के मेन गेट के बगल दिलीप पुर थाना क्षेत्र के करन पुर खूंझी गांव के जमील अहमद द्वारा ईट हौंदा रखकर गाय भैंस बांधी जा रही थी और अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया गया था। गेट के बगल बांधी जा रही भैंस से स्कूल के बच्चों के खतरा मंडरा रहा था।