भोपाल के शिवाजी नगर स्थित अंकुर खेल मैदान पर ‘महर्षि मैत्री क्रिकेट’ का आयोजन देसी अंदाज में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला। खिलाड़ी धोती-कुर्ता पहनकर मैदान में उतरे, चौके-छक्के लगाए गए और संस्कृत में कमेंट्री ने सबका ध्यान खींचा। यह आयोजन महर्षि मैत्री मैच शृंखला 6 के तहत 5 से 9 जनवरी तक चलेगा।