सुसनेर: सराफा बाजार स्थित राधा दामोदर मंदिर से माहेश्वरी समाज ने शोभायात्रा निकालकर मनाया महेश नवमी का पर्व
मंगलवार की सुबह 11:30 बजे माहेश्वरी समाज के द्वारा भगवान शिव की शोभायात्रा निकालकर के समाज का उत्पत्ति दिवस यानी के महेश नवमी का पर्व बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया सराफा बाजार स्थित राधा दामोदर मंदिर से बेंड बाजे के साथ शोभायात्रा की शुरुआत की गई जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मन्दिर पहुंची। जहा पर भगवान की महाआरती कर प्रसादी का वितरण किया गया