रघुराजनगर नगरी: अमरपाटन मे अवैध रेत का परिवहन करते हाइवा ट्रक जप्त, खनिज विभाग ने की कार्रवाई
मैहर जिले के अमरपाटन बाईपास पर खनिज विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से लोड एक हाइवा ट्रक को पकड़ा है। ट्रक को जप्त कर अमरपाटन थाने में खड़ा कराया गया है। खनिज विभाग की टीम बाईपास पर जांच कर रही थी। इसी दौरान रेत से भरे हाइवा ट्रक को रोका गया। ट्रक चालक से रेत परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए। लेकिन वह मुख्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं