रायबरेली: किशनपुर में जानवर खोलने गए युवक पर पेड़ गिरने से गंभीर घायल, अस्पताल में परीक्षण के दौरान डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Raebareli, Raebareli | Apr 5, 2026
4 अप्रैल शनिवार की रात्रि 8 बजे के आसपास तेज आंधी और तूफान के चलते एक बड़ी दुर्घटना घटित हो गई। नीम के विशालकाय पेड़ के नीचे दबाकर एक किसान युवक की मौत हो गई। पेड़ के नीचे बधे हुए जानवरों को खोलने के लिए युवक गया हुआ था।अचानक एक विशालकाय पेड़ उसके ऊपर ही धराशाई हो गया। घायल अवस्था मे युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया गया।