गभाना: हाईवे कन्होई मोड़ के पास सवारियों से भरे टेंपो को कार ने मारी टक्कर, हादसे में पांच लोग हुए घायल
गभाना क्षेत्र में हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। गभाना क्षेत्र में कन्होई मोड़ के पास सवारियों से भरे टेंपो में एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो चालक समेत पांच लोग घायल हो गए। मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे टेंपो भांकरी स्थित एक निजी फैक्टरी से सवारियां लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप पर सीएनजी डलवाने के बाद गभाना आ रहा था।