जबलपुर: तीन तलाक बोलकर पत्नी को छोड़ा, गढ़ा थाने पहुंची पीड़िता, पति पर मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र के मुझावर मोहल्ला की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर मारपीट, प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक बोलकर रिश्ता खत्म करने का आरोप लगाते हुए गढ़ा थाने शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता तस्लीम ने आरोपी पति मोहम्मद शाहनवाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।