अवैध शराब निर्माण, भंडारण, सेवन और परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु तत्पर ओबरा थाने की पुलिस ने रात्रि गश्ती के क्रम में ओबरा थानांतर्गत महादेवा सोन दियारा टीला से 90 लीटर देशी महुआ शराब को जप्त किया है। शाम छह बजे थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि अवैध शराब को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है।