सिरोंज तहसील के अमीरगढ़ गांव के रहवासियों ने मंगलवार दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में रास्ते की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 20 वर्षों से गांव में पक्का मार्ग नहीं है। बरसात के दौरान कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ और पानी से भर जाता है, जिससे 25 से 30 घरों के लोग गांव में ही फंस जाते हैं।