करेरा: करैरा पुलिस ने युवक की बाइक छुड़वाई, माँ-बेटे के चेहरे पर लौटी मुस्कान
करैरा। मंगलवार शाम फाइनेंस विवाद के चलते एक युवक की बाइक कथित कारिंदों द्वारा बीच रास्ते में रोककर अपने कब्जे में ले ली गई। युवक का कहना था कि वह अधिकांश किस्तें जमा कर चुका है और शेष बकाया भी बाद में अदा कर दी गई थीं। मामले की जानकारी मिलते ही करैरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हस्तक्षेप किया और युवक की बाइक वापस दिलवाई।