मुशहरी: सुस्ता माधोपुर में ज्वेलरी शॉप से हथियार के बल पर ₹10 लाख की लूट, दुकानदार और ग्राहक बने बंधक
मुजफ्फरपुर जिले में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता माधोपुर में बाइक सवार अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप में हथियार के बल पर करीब दस लाख के आभूषण की लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधी वारदात के बाद हथियार लहराते हुए फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो बाइक पर सवार चार अपराधी गोल्डेन हाउस ज्वेलर्स पहुंचे। इनमें से ती