हिलसा: पटेल नगर से 15 सदस्यीय शिक्षाविदों का दल नेपाल के काठमांडू के लिए हुआ रवाना
Hilsa, Nalanda | Nov 1, 2024 शुक्रवार को हिलसा शहर से हिलसा के शिक्षाविदों का पंद्रह सदस्यीय जत्था सांस्कृतिक परिभ्रमण के लिये रवाना हुआ . यात्री दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए समाजसेवी डा. आशुतोष कुमार मानव ने कहा कि यह ख़ुशी की बात है कि परिभ्रमण जत्थे में शामिल सभी शिक्षाविद् अपने अपने शिक्षण संस्थान के निदेशक हैं।