बीकानेर: सारथी फाउंडेशन और आपणी फाउंडेशन की अनूठी पहल, हाईवे पर पशुओं को पहनाए रिफ्लेक्टर बैंड
आवारा पशुओं की वजह से आए दिन सड़कों पर हो रहे हादसों को रोकने के लिए सारथी फाउंडेशन और आपणी फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से एक नई मुहिम शुरू की है। दोनों संस्थाओं की टीमों ने हाईवे पर घूमने वाले दर्जनों पशुओं को रिफ्लेक्टर बैंड पहनाए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही ये पशु नजर आ सकें और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। सारथी फाउंडेशन के अध्यक्ष रामस्वरूप कुकणा