मंगलवार सुबह 6 बजे बालोद पुलिस ने सेवा सहकारी समिति संघ के पाँच पदाधिकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में जिलेभर के सहकारी समितियों के सहायक प्रबंधक, ऑपरेटर और चौकीदार बड़ी संख्या में बालोद शहर के कंट्रोल रूम के बाहर जुट गए और जमकर नारेबाजी की।