राजातालाब: जंसा क्षेत्र स्थित दिव्या देवी दरबार आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज ब्रह्मलीन हुए
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र स्थित दिव्य देवी दरबार आश्रम के महंत जगदीश्वरानंद महाराज मंगलवार दोपहर लगभग 2:45 बजे ब्रह्मलीन हो गए। वे 84 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना से संत समाज, श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है। स्वामी जगदीश्वरानंद महाराज आध्यात्मिक जगत के प्रतिष्ठित संत और सनातन धर्म के प्रचारक थे।