पेटरवार: वीरेंद्र नायक हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो गोविंदपुर थाना जाम करेंगे - कपिल नायक
पेटरवार के वीरेंद्र नायक हत्याकांड को लेकर तैलिक कल्याण समाज ने आक्रोश जताया है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी न होने पर धनबाद के गोविंदपुर थाना जाम करने की चेतावनी दी गई है।गुरुवार समय लगभग सुबह 8 बजे बताया गया कि बोकारो जिला तैलिक कल्याण समिति के तत्वावधान में खेतको पंचायत के वीरचूवां गांव में शोकसभा आयोजित की गई।