झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कमेटी निरसा की बैठक गुरुद्वारा परिसर में हुई, जिसमें मैथन पावर लिमिटेड के खिलाफ विस्थापितों के समर्थन में चर्चा की गई। MPL प्रबंधन पर 10 सूत्री मांग पत्र को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। जिला अध्यक्ष लखी सोरेन और सचिव मन्नू आलम मौजूद थे