कोलायत क्षेत्र के झझु में रूघनाथ जी के मंदिर में सेवग समाज की ओर से सूर्य सप्तमी के अवसर पर हवन यज्ञ कर महाप्रसाद वितरण की गई।झझु में यह पहला मौका था जब सेवग समाज की ओर से यह कार्यक्रम रखा गया। सामाजिक समरसता व एकता की भावना को लेकर यह कार्यक्रम हुआ।जिसमें विधिवत सूर्य भगवान की पूजा अर्चना की गई। हवन यज्ञ कर महाप्रसाद वितरण की गई। लोगों में उत्साह नजर आया।