तरहसी: *दहेज के लिए पेट्रोल छिड़ककर विवाहिता को जलाने का आरोप, इलाज के दौरान मौत*
*
Tarhasi, Palamu | Jun 26, 2026 तरहसी थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता की इलाज के दौरान मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के पिता बबलू राम, ग्राम चैनपुर, थाना प्रतापपुर, जिला चतरा ने थाना में दिए आवेदन म