आगरा में खुले में शराब पीना पड़ा महंगा। एत्मादपुर पुलिस ने ट्वीट का संज्ञान लेकर कुबेरपुर, भागूपुर और छलेसर में कार्रवाई की। सड़क किनारे शराब पीते नौ लोगों को पकड़ा गया। चेतावनी देने पर नशे में उग्र हुए आरोपियों पर विधिक कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।